फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   masoom ki hatya mein haath lage aham surag

मासूम की हत्या में हाथ लगे कई अहम सुराग

Sat, 27 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत। हिसावदा गांव में चार वर्षीय फैजान की हत्या में महिला तांत्रिक व उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। नामजद दंपति समेत कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस काे कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार मासूम के दीवार से चिपके बाल, प्रयोग किया गया बोरा सहित कुछ अन्य सुराग मिले हैं। पता चला है कि बच्चे काे कोई चीज खिलाने के बहाने ले जाया गया था।
विज्ञापन

  फैजान, 21 मई को मकान के बाहर से गायब हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मकान के पास ही उसका शव पड़ा मिला था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। मृतक के पिता मेहरद्दीन ने पड़ोस की महिला तांत्रिक सोहनकली, उसके पति सलेंद्र के अलावा गांव के ही मनोज और बिलोचपुरा निवासी सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सोहनकली और उसके पति को हिरासत में ले रखा है। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। उसने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed