फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married beaten, burned brother's bike

विवाहिता को पीटा, भाई की बाइक जलाई

Wed, 22 Feb 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 22 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दोघट । कस्बा टीकरी में दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की।  विवाहिता के भाई पर भी हमला बोल दिया और उसकी बाइक भी जला दी। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता को बंधन मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले आई। इस संबंध में सास, ससुर और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


कंडेरा गांव निवासी देवेंद्र ने पांच साल पहले अपनी बेटी अंजली की शादी विक्रांत पुत्र विनोद निवासी टीकरी के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार देवेंद्र ने उसके ससुराल वालों की मांग भी पूरी नहीं की, लेकिन वे नहीं माने और उसका उत्पीड़न जारी रखा।
विज्ञापन


अंजली के अब दो बेटी हैं। अब ससुराल वाले अंजली पर दबा बना रहे हैं कि अपने मायके से पांच लाख रुपये लेकर आ, लेकिन अंजली ने रुपये लाने से मना कर दिया। मंगलवार को पति विक्रांत, ससुर विनोद और साल रेखा ने विवाहिता को कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। अंजली ने मोबाइल फोन पर इसकी सूचना अपने भाई टिंकू को दी। सूचना पर उसका भाई टीकरी पहुंचा तो ससुराल वालों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक में आग लगा दी। टिंकू वहां से जान बचाकर भागा और दोघट थाने में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीकरी कस्बा पहुंची और विवाहिता को बंधन मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले गई। ससुराल भाग गए। टिंकू ने बहन के पति विक्रांत, ससुर विनोद और सास रेखा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में थाना दोघट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed