{"_id":"57e6d9cf4f1c1b5d19a82338","slug":"many-passers-by-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई राहगीरों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई राहगीरों से लूटपाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर। डौला-खट्टा प्रह्लादपुर मार्ग पर बदमाशों ने शुक्रवार की रात में राहगीरों पर कहर बराया। रिटायर फौजी समेत कई राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके अलावा मेरठ रोड पर मीतली गांव के पास भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
खट्टा प्रह्लादपुर निवासी अमरीश रिटायर फौजी हैं। अमरीश शुक्रवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर जा रहे थे। डौला-खट्टा प्रह्लादपुर संपर्क मार्ग पर पांच-छह सशस्त्र बदमाशों ने उनको खेत में बंधक बनाकर बाइक और अन्य सामान लूट लिया। इसी दौरान खट्टा प्रह्लादपुर गांव के सोनू और कुलदीप भी वहां पहुंचे, बदमाशों ने उनको भी बंधक बना लिया।
बदमाश उनसे हजारों रुपये की नगदी और सामान लूट ले गए और जाते जाते धमकी दी पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। कुलदीप की बाइक का पेट्रोल खत्म होने के कारण बदमाश थोड़ी दूर ही बाइक छोड़कर भाग गए। इस वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिल कर घंटों बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके अलावा मीतली निवासी युवक मंगल शुक्रवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी पर सवार होकर अग्रवाल मंडी टटीरी से अपने घर जा रहे थे। मीतली गांव के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारपीट कर उनसे स्कूटी लूट ली। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। इन घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोग काफी भयभीत है।