{"_id":"58f90b6f4f1c1bde6b471b0b","slug":"mama-ne-bhanji-ko-bech-diya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने भांजी को बेच दिया, मंगलौर में बंधक बनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ने भांजी को बेच दिया, मंगलौर में बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा की एक किशोरी को मामा के बेच दिया। वर्तमान समय में किशोरी को रुड़की के गांव मंगलौर में बंधक बनाकर रखा गया है। किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा निवासी सलामती पत्नी जल्लू ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में दिए ज्ञापन में कहा मेरा भाई करीब आठ माह घर में शादी समारोह होने की बात कहकर पहले मेरी बेटी जुलफाना उर्फ रुकसाना (16) को अपने घर (हापुड़) ले गया था।। इसके बाद मेरी बेटी वापस घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद भी भाई ने मेरी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
करीब 15 पहले पता चला मेरी बेटी रुड़की क्षेत्र के गांव मंगलौर में हैं।
सूचना मिलने के बाद एक परिचित युवक को मंगलौर भेजा। वहां उसकी बेटी मिल गई। उसने युवक को बताया मामा ने उसे बेच दिया है। घर में मुझे बंधक बनाकर रखा गया है। महिला ने बताया बेटी के बारे में जानकारी मिलने के बाद कोतवाली को लिखित में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने आश्वासन देने के बाद कुछ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इस कारण पूरा परिवार परेशान है। कोतवाली पुलिस के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसपी दफ्तर में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी दफ्तर में तैनात स्टाफ ने किशोरी की मां को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। दूसरी तरफ कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि जांच हो रही है।