फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahanta threatens to kill life on mobile phones

महंत को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mahanta threatens to kill life on mobile phones
आनंद मूर्ति महाराज - फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव बरनावा में स्थित मंदिर के महंत को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महंत ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने थानाध्यक्ष से महंत को धमकी देने वालों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के गांव बरनावा  में भूमिया स्थान पर मंदिर है। इस मंदिर में आनंद मूर्ति महाराज महंत रहते हैं। विगत दो दिन से उनके मोबाइल फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौच करने के साथ ही मंदिर न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। फोन पर लगातार धमकी मिलने के बाद महंत दहशत में हैं। शनिवार को पीड़ित महंत ने बिनौली थाने में धमकी के संबंध में तहरीर दी और पुलिस से जान की सुरक्षा कराने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

 

दूसरी तरफ महंत को धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय  भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से बरवाना गांव के मंदिर के महंत को धमकी देने के मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषी के खिलाफ शीघ्र ही कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा बरनावा के मंदिर के की तहरीर मिल गई, फोन की कॉल डिटेल निकलवा कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मकान की दीवार तोड़ रास्ता किया बंद
बड़ौत। फौलादनगर की एक परिवार की महिलाएं तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके मकान की दीवार उखाड़कर रास्ता बंद कर दिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बेगम पत्नी फिरोजू ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस पर एसडीएम दीपाली कौशिक ने थानाध्यक्ष दोघट को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed