{"_id":"591a05304f1c1be764f22919","slug":"looters-looted-two-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की दो जगह लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने की दो जगह लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली-चांदीनगर
Updated Tue, 16 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार प्रताप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहड़ी-सिरसली मार्ग पर नहर के पास सोमवार को सुबह के समय तीन युवकों ने समाचार पत्र विक्रेता को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। बदमाश उससे सात हजार रुपये भी लूटकर ले गए । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
सिरसली निवासी एवं समाचार पत्र विक्रेता प्रताप पुत्र धर्मपाल सिंह ने बताया हर रोज की तरह सोमवार को भी सुबह के समय साइकिल पर सवार होकर जौहड़ी गांव में अखबार लेने जा रहा था। सिरसली नहर के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे रोका और उसकी लाठी डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
आरोपी उससे सात हजार रुपये लूटकर ले गए। बाद में आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना मोबाइल से परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसको जिला अस्पताल रेफर किया। इस घटना की बिनौली थाने में तहरीर दी। इस संबंध में बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा मामला लूट का नहीं मारपीट का है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, चांदीनगर क्षेत्र में ललियाना-सुराना मार्ग पर पुल के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक और उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और एक हजार रुपये नगदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अब्दुलपुर मेवला निवासी सीनू अपने पिता दीन मोहम्मद और मां नफीसा के साथ गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव कुम्हैड़ा गांव में गया हुआ था। सोमवार शाम वहां से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। जैसे ही सुराना पुल के निकट पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर एक हजार रुपये नगद, मोबाइल और बाइक लूट ली। बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की।