फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Looted two brothers, also beat up

दो भाइयों से लूटपाट, मारपीट भी की  

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Looted two brothers, also beat up
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में आठ- दस युवक छछरपुर से बाइक सवार दो भाइयों के साथ मारपीट कर सोने की चैन, हजारों की नगदी और कीमती सामान लूटकर ले गए। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।  दूसरी तरफ पुलिस ने कहाहोली खेलने को लेकर मारपीट हुई है, लेकिन शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित बावली निवासी कालू के बेटे अमित और ललित हैं। इनमें ललित हावड़ा रेलवे  (कलकत्ता) में टीई पद पर तैनात है। मंगलवार को देर शाम दो भाई बाइक पर सवार होकर मुलसम गांव से दवाई लेकर छछरपुर गांव से होते हुए बावली गांव आ रहे थे।  छछरपुर और बावली गांव के बीच आठ-दस लोग होली खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर सवार दोनों भाइयों को रोक लिया और उसने दस हजार की नगदी, सोने की चैन और कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में चार लोगों को नामजद और आठ - दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ पुलिस ने कहा होली खेलने को लेकर मारपीट हुई है। लूट का मामला सही नहीं है, फिर भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

 

युवक से लूटपाट
छपरौली(बागपत)। कस्बे में होली पर युवक से सात बदमाशों ने मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया। कस्बे की धनकोशिया पट्टी निवासी संदीप अग्रवाल ने बतायावह दिल्ली में पत्रकार है। होली/ धुलेंडी के दिन वह अपने घर जा रहा था। कस्बे के सात युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उससे 18 हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। इसकी सूचना जब उसने थाने में दी, तो पहले तो पुलिस ने उसे टरका दिया। बाद में उसकी तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की । इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश वशिष्ठ ने बताया पीड़ित संदीप अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच  शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो सवार दो दोस्तों से लूटपाट 
रमाला। बावली के पूर्वी यमुना नहर के पास बोलेरो सवार दो दोस्तों से तीन बदमाशों ने मारपीट कर हजारों की नगदी और दो मोबाइल लूटकर ले गए। इसके अलावा मुकारी के पास बदमाश झपट्टा मारकर महिला के कुंडल लेकर फरार हो गए। दोनों घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। किशनपुर बराल निवासी अंकुर अपने दोस्त शिवम के साथ बोलेरो से मंगलवार की सुबह अपने घर से खेड़ा हटाना में रिश्तेदारी में जा रहा था। बावली के पूर्वी यमुना नहर के पास वहां पर पहले से ही घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोक लिया और लूटपाट प्रारंभ कर दी। विरोध करने पर उन पर हमला कर 1800 रुपये नगद और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।  इसके अलावा गाजियाबाद के गांव सुराना निवासी वीरपाल अपनी पत्नी रेनू के साथ बाइक से मुकारी गांव में रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुकारी गांव के जंगल में पहुंचे, तभी बदमाशों ने रेनू के कान पर झपट्टा मारकर सोने के कुंडल तोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed