{"_id":"d72f596373edcf0962e422597b55a209","slug":"loot-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता पूछने के बहाने घर में घुसे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पता पूछने के बहाने घर में घुसे बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े नगर की दो कॉलोनियों में महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों रुपयों के जेवरात और नकदी लूट लिए। दोनों स्थानों पर पता पूछने के बहाने बदमाश घर में घुसे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए। इस वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
आरिफपुर खेड़ी निवासी फौजी मोहन पुत्र सूबे सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने चरण सिंह विहार में रहते हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे दो सशस्त्र बदमाश बाइक से उनके मकान पर पहुंचे।
उस समय मकान में फौजी की पत्नी शैली, मां केला और लड़की ज्योति, जोशी मौजूद थी। बदमाशों ने किसी का पता पूछने के बहाने से फौजी की पत्नी शैली से दरवाजा खुलवाया। इतना कोई कुछ समझ पाता, बदमाश मकान में घुस गए और तमंचों के बल पर सभी महिलाओं को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद 40 हजार रुपये, सोने के कानों के कुंडल, गले का सेट, अंगूठी, चेन, चांदी के जेवरात समेत सात लाख का समान लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर शहर की ओर फरार हो गए। इसके बाद बदमाश रामबाग कॉलोनी में पहुंचे और इसी तर्ज पर प्रशांत के मकान में उसकी मां उषा और पत्नी मनीषा को बंधक बनाकर 80 हजार की नकदी, पांच जोड़ी सोने के कुंडल, चार जोड़ी सोने की चेन, चांदी के जेवरात समेत पांच लाख का समान लूट लिया।
यहां भी महिलाओं को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ ही पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी। बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन हाथ नहीं लग सके। मोहन और प्रशांत की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पुलिस के दावों की खुली पोल
बड़ौत। दिनदहाड़े दो घरों में लूट की वारदात देकर बदमाशों ने पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के सभी दावों की पोल खोल दी। चरण सिंह विहार की वारदात बिनौली रोड पुलिस चौकी से मात्र कुछ ही दूरी पर हुई। बदमाश भी लूट के बाद पुलिस चौकी के सामने से ही भागे।
लोगों का आरोप है कि पुलिस वाहनों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अवैध वसूली में लगी रहती है। बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर भी बदमाश पुलिस पिकेट के सामने से निकल गए, लेकिन पुलिस कर्मी उन्हें भांप नहीं सके। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह का कहना था कि मामले की जांच कराएंगे और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।