फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   london media in sankraud village

लंदन की सुर्खियों में सांकरौद गांव

Wed, 02 Sep 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Sep 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
london media in sankraud village
बागपत के सांकरौद प्रकरण में खाप पंचायत के कथित फरमान का मामला ब्रिटेन में भी सुर्खियों में है। वहां की मीडिया ने गांव में पहुंचकर पल-पल की जानकारी ली। हर वर्ग के लोगों से बातचीत कर पंचायत के फरमान के बारे में सच जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सांकरौद गांव में मीडिया का जमावड़ा लग गया। दोपहर में गांव में ब्रिटेन की मीडिया वालों ने भी डेरा डाल दिया। इस दौरान वहां की मीडिया वालों ने युवक और युवती के परिवार के अलावा गांव के हर वर्ग के लोगों से बातचीत की। वहां पर सुरक्षा में तैनात सिविल पुलिस और पीएसी के जवानों से इस बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित दलित युवक के पिता धर्मपाल ने कहा कि गांव में पंचायत हुई है। उस समय वे गांव में नहीं थे। गांव के लोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। इनके अलावा गांव के किसी ने गांव में पंचायत होने की पुष्टि नहीं की। इनके अलावा दिल्ली, नोएडा, मेरठ और बागपत की मीडिया ने गांव में पहुंचकर खाप पंचायत का सच जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed