{"_id":"576d7f8c4f1c1bc525b49907","slug":"leopard-entered-the-house-in-nirpuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में घर में घुसा तेंदुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरपुड़ा में घर में घुसा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरपुड़ा के एक ग्रामीण का दावा है कि बृहस्पतिवार रात उनके घर में तेंदुआ घुस गया। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े तो वह भाग गया।
निरपुड़ा गांव निवासी कृष्णपाल ने बताया कि वह घर के आंगन में सोया था। रात करीब 12 बजे उनके मकान में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को देख कृष्णपाल के होश उड़ गए, लेकिन किसी तरह हिम्मत करके उसने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर पीछा किया। ग्रामीणों का कहना था कि अब तेंदुआ गांव तक पहुंच गया है। वह फिर से गांव में घुसने का प्रयास करेगा। गांव में ऐलान कराया गया कि रात के समय कोई भी घर के बाहर नहीं सोएगा। गांव में ग्रामीण पहरा देंगे।
विज्ञापन
उधर, पुसार गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह किसान ओमकार व उसका बेटा खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान ईंख के एक खेत से तेंदुआ निकला और उनके सामने आकर खड़ा हो गया। तेंदुए को देखकर दोनों बाप-बेटे दहशतजदा हो गए और शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग लिए।