फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lashing with two youths on the strength of tamasha in Gitaura

घिटौरा में तमंचे के बल पर दो युवकों से लूटपाट 

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lashing with two youths on the strength of tamasha in Gitaura
लूट का शिकार पीड़ित युवक - फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर के घिटौरा गांव के भट्ठे के पास चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से मारपीट कर हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने पुलिस को वारदात की तहरीर दी।
विज्ञापन


 तिगरी गांव निवासी प्रदीप दिल्ली के करावल नगर में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार की रात में करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर जा रहा था। जैस ही वह घिटौरा गांव के निकट भट्टे के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसको रोका और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर एक हजार रुपये नगद और दो कीमती मोबाइल लूट लिए। बदमाश बाइक लूटने में कामयाब नहीं हुई। इसके अलावा महरमपुर गांव के युवक से हजारों की नगदी और मोबाइल लूटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। खेकड़ा थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा बदमाशों को गिरफ्तार कर जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता से मारपीट कर हजारों की लूट 
चांदीनगर। रटौल गांव निवासी शाहिद पुत्र मोहम्मद अली बुग्गी से आसपास से गांवों में सब्जी बेचता है। मंगलवार की रात में करीब साढ़े सात बजे अपने घर सब्जी बेचकर लौट रहा था। जैसे ही वह फुलेरा गांव के मंदिर के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उससे बीड़ी माचिस और टमाटर मांगे। यह लेने के बाद बदमाशों ने उसके तमंचे सटा दिए। उसके बाद मारपीट कर उससे 4500 रुपये नगद और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने घटना की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ा चालक से नगदी और मोबाइल लूटा  
बड़ौत। रेहड़ा चलाने वाले एक युवक से लुहारा-बावली मार्ग पर चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए। लूट का शिकार हुए सुभाषचंद पुत्र सोमदत्त कश्यप बावली रोड़ बड़ौत का रहने वाला है। वह रेहड़ा चलाकर मजदूरी करता है। वह मंगलवार की सुबह रेहड़ा से लुहारा सामान उतारकर बावली आ रहा था। लुहारा व बावली के बीच में बाइक पर चार युवक मिलें। उन्होंने उस पर तमंचे तान दिए। तमंचों के बल पर उन्होंने 900 रुपयों की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर भाग निकलें। इस संबंध में उसने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed