{"_id":"58fcf4384f1c1b9c5c8b60ae","slug":"kishori-se-gangrape-ki-koshish","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, कपड़े फाड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के गांव में खेत पर कार्य कर रही एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवकों ने गैंगरेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए। पीड़ित ने परिजनों के साथ छपरौली थाने में आरोपी युवकों को नामजद कर तहरीर दी।
घटना उस समय की है जब किशोरी खादर में अपनी प्लेज की रखवाली कर रही थी तो तभी पास के ही दो युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने अपने परिजनों को घटना बताई तो उसके परिजन छपरौली थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने बताया आरोपी युवक मोनू और शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।