फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Killing of workers in Jalalpur

जलालपुर में श्रमिक की गला दबाकर हत्या 

Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Killing of workers in Jalalpur
साजिद - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के जलालपुर गांव में सोमवार की रात घर में सोए भट्ठा मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

जलालपुर गांव निवासी साजिद (24) पुत्र हारुण गांव में ही स्थित ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी करता था। सोमवार रात वह नौ बजे मकान के बाहर बैठक में सोया हुआ था। सुबह उसकी छोटी बहन साजिदा उसे उठाने आई, तो वह उल्टा पड़ा था। उसे काफी जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत पड़ा था। उसका पिता हारुण जब आया, तो उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृत था और उसके गले पर खरोंच के निशान थे। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के पिता हारुण ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन भी आया था। उसने आशंका जताई कि वह उसके साथ गया और उन्होंने उसकी हत्या कर उसे चारपाई पर लेटाकर चला गया। हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। साजिद की हत्या के बाद उसकी मां नसीमा का रोते बुरा हाल था। परिवार की महिलाएं उसे ढांढस बंधाने में जुटी थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि श्रमिक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व कॉल डिटेल के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। 

विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर के मकान पर गोली चलाई  
बड़ौत। रामबाग कॉलोनी में सोमवार को एक ट्रांसपोर्टर के मकान पर गोली चलाने से सनसनी फैली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। रामबाग कॉलोनी मेें सोमपाल पुत्र हरि सिंह का मकान है। वह ट्रांसपोर्टर है। सोमवार की रात्रि दस बजे के लगभग उसका परिवार सो रहा था। इसी दौरान किसी बदमाश ने उसके परिवार पर निशाना साधते हुए गोली चलाई, गोली की आवाज से मोहल्ले में दहशत पसर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि 22 फरवरी को उनके मकान पर अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी का पत्र भेजा था और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह मामला कोतवाली में दर्ज है। इस संबंध मेें ट्रांसपोर्टर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed