फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   khad adhikari se marpeet

क्षेत्रीय खाद अधिकारी से मारपीट

Sat, 29 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 29 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
khad adhikari se marpeet
तहसील परिसर में स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय में शुक्रवार को तोड़फोड़ कर दी गई। क्षेत्रीय खाद अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने राशन डीलर कृष्णपाल पर अपने परिवार के लोगों के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ कर सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 एआरओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि शहर के सिसाना रोड निवासी राशन डीलर कृष्णपाल, राशन वितरित नहीं करता है। इसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को जांच की गई तो सस्ता गल्ले की दुकान बंद मिली। दोपहर के समय वे जिला आपूर्ति कार्यालय में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी कृष्णपाल अपने पांच-छह लोगों के साथ ऑफिस में पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं ऑफिस में तोड़फोड़ कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कृष्णपाल समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कृष्णपाल, उनके बेटे मोनू, कालू, आंसू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी कृष्णपाल  क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed