{"_id":"58a746a54f1c1bac12d83e94","slug":"just-jailed-cleric-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में छेड़छाड़ करने का आरोपी मौलवी जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में छेड़छाड़ करने का आरोपी मौलवी जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मौलवी
- फोटो : amar ujala
बागपत। दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर बस में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
शाहदरा से शामली जाने वाली मिनी बस में सवार एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दिल्ली से बागपत लौट रही थी। रास्ते में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माना। बाद में उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। आरोपी ने खुद को शामली के गांव हसनपुर निवासी शमीम बताया था। आरोपी दिल्ली के एक मदरसे में मौलवी है। महिला की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पता चलने पर आरोपी की हिमायत में काफी लोग कोतवाली पर पहुंच गए थे। समझौते का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
मारपीट करने पर एक युवक हिरासत में
बागपत। शहर की माता कॉलोनी में एक परिवार के साथ मारपीट की गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया।