फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jarjar tar ne li kisan ki jan

जर्जर तार ने ली किसान की जान

Wed, 02 Sep 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 02 Sep 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
jarjar tar ne li kisan ki jan
 राजपुर खामपुर गांव में एचटी लाइन का तार टूट कर गिर जाने से किसान की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक सीएचसी पर शव रख हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित और जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


 एसडीओ और जेई एक घंटे की देर से पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया गया। एसडीएम और सीओ ने किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने  का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद ही शव पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


राजपुर खामपुर निवासी सतबीर सिंह (60) मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे खेत पर गया था, तभी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का जर्जर तार उसके ऊपर टूटकर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास कार्य कर रहे ग्रामीण उसे उठाकर सीएचसी बड़ौत लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित और जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी पहुंचे और अधिकारियों को बुलाने की बात कहीं, लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।

करीब 12 बजे बागपत से एसडीओ विकल कुमार और जेई रघवीर शरण वहां पहुंचे, तो विधायक और ग्रामीणों ने उनकी जमकर खिंचाई की और उन्हें वहीं बंधक बना लिया। विधायक का कहना था कि सभी अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी, लेकिन कोई भी अधिकारी सीएचसी नहीं पहुंचा।

एक बजे एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव और सीओ सीपी सिंह सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष और 5 लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा के अलावा विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए और शव पुलिस का सौंपा।


परिजनों का हाल बेहाल
बड़ौत। किसान की मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। तीन लड़की व एक लड़का है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था। किसान का पांच लाख रुपये का गन्ना भुगतान मलकपुर मिल पर बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed