{"_id":"5914bdbd4f1c1ba74a8514ba","slug":"investigators-arrive-in-lucknow-from-khekuda-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच अधिकारी लखनऊ से खेकड़ा पहुंचे, जांच की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच अधिकारी लखनऊ से खेकड़ा पहुंचे, जांच की
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 12 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा । डीजीपी के आदेश पर लखनऊ से खेकड़ा पहुंचे इंस्पेक्टर ने खेकड़ा की पालिका चेयरमैन के देवर समेत दो लोगों की हत्या के मामले में थाने के मौजूदा और पूर्व प्रभारी से वार्ता कर दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर घटना का ब्योरा लिया। साथ ही घटना स्थल कर निरीक्षण आसपास के लोगों से पूछताछ की।
बृहस्पतिवार को डीजीपी आफिस लखनऊ से इंस्पेक्टर संतोष कुमार खेकड़ा में 19 फरवरी को घटित दोहरे हत्याकांड के मामले की जांच करने के लिए खेकड़ा थाने में पहुंचे। उन्होंने बताया नामजद आरोपी कर्मवीर के भाई लोकेंद्र धामा ने लखनऊ डीजीपी से मिलकर हत्या के मामले में नामजदगी गलत बताकर जांच कराने की मांग की थी। डीजीपी के आदेश पर जांच सौंपी गई है।
उन्होंने मृतक एवं आरोपी (दोनों पक्षों) के परिवार के सदस्यों को थाने बुलवाकर बयान दर्ज किए। साथ ही हत्याकांड के समय थाना प्रभारी रहे जितेंद्र सिंह यादव और मौजूदा थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट आदि पुलिस कर्मियों के साथ भी घटना क्रम की अब तक की जांच, साक्ष्य आदि एकत्र किए। इसके बाद जांच अधिकारी घटना स्थल पांडव चौक पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आस पास के लोगों से भी घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया वह लखनऊ पहुंच जांच रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को सौंपेंगे। जांच करने के बाद शाम के समय इंस्पेक्टर संतोष कुमार लखनऊ के लिए लौट गए। उल्लेखनीय है उन्नीस फरवरी को शाम के समय नगर के पांडव चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा एवं उसके साथी बाशिद की उस समय हत्या की, जब वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
इस मामले में मृतक के बडे़ भाई डॉ. सुरेंद्र धामा ने नगर निवासी रोहन, प्रसेंद्र, राम कुमार, रोहताश, सहदेव, कर्मवीर एवं जयबीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।