फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   husband gave divorce wife to Tahsil

शौहर ने दिया तलाक पत्नी पहुंची तहसील

Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 26 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
husband gave divorce wife to Tahsil
बड़ौत तहसील में एसडीएम से गुहार लगाने जाती तालाक की पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औसिक्का गांव में एक महिला को उसके शौहर ने तीन बार तलाक कहा। पीड़ित महिला ने बच्चों के साथ मंगलवार को एसडीएम के यहां पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। 
विज्ञापन


उसका आरोप है कि उसके शौहर के भाभी से संबंध हैं और वह उसे ही अपनी पत्नी मानता है। उसने एसडीएम से न्याय और सुरक्षा दिलाने की गुहार की है। एसडीएम के यहां पहुंची महिला फिरदौस ने कहा कि उसका पति गुलाब नबी शराबी है।

आरोप है कि उसने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से चले जाने का फरमान सुना दिया है। उसे आशंका है कि वह उसके बच्चों को भी जान से मार सकता है। महिला के मुताबिक शौहर के भाभी से संबंध हैं। इसलिए वह उसे साथ रखना पसंद नहीं करता।
विज्ञापन


इस मामले में उसने कईं बार बड़ौत पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। उसने एसडीएम से पति पर कार्रवाई के साथ ही उसे न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच करने और महिला पुलिस को सुरक्षा दिलाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed