फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hudhangans hit stone pelting, many passengers injured

हुड़दंगियों का ट्रेनों पर  पथराव, कई यात्री चोटिल

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hudhangans hit stone pelting, many passengers injured
file photo - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को धुलेंडी/ होली पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। हुड़दंगियों ने ट्रैक पर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर  पथराव किया। इससे कई यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख उत्पात मचाने वाले भाग निकले। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, वे हाथ नहीं लगें।
विज्ञापन

 

होली पर हुड़दंगियों ने उत्पात मचाया। हुड़दंगियों ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910, 74021, 51909, 54476 आदि कई ट्रेनों पर रंगों से भरे गुब्बारों में ईंट-पत्थर बांधकर पथराव किया। इससे कई यात्री चोटिल हो गए। इससे यात्रियों मेें हड़कंप मच गया। यात्रियों ने फोन कर जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बावली, अलावलपुर, बड़का, बागपत आदि जगहों पर हुड़दंगियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगे। जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार ने कहा कुछ युवकों के ट्रेनों पर रंगों से भरे गुब्बारे, गोबर आदि फेंकने की सूचना मिली थी, पथराव जैसी कोई बात नहीं है। हुड़दंगियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


 

पाली में रोडवेज बस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास रोडवेज बस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। इसमें एक यात्री भी घायल हो गया। सहारनपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पर मंगलवार दोपहर पाली गांव के पास असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक किसी तरह बस को आबादी में लेकर पहुंचा। बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पर पहुुंची। चालक बस को लेकर चला गया था। बता दें कि इससे पहले भी कई खुराफाती इस तरह की हरकत कर चुके हैं। इससे बसों में सफर करने वाले यात्री भी भयभीत है। कोतवाल ने कहा बस पर असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंका था। इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed