फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Highway jam after the driver's murder, commotion

चालक की हत्या के बाद हाईवे जाम, बवाल

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Highway jam after the driver's murder, commotion
बागपत के काठा गांव में युवक की हत्या के बाद हाईवे पर पथराव के बाद मौके पर पड़ी ईटें व जमा लोग - फोटो : amar ujala
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में डंपर चालक पर धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया। कई वाहनों में तोड़फोड़  की। पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है, लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


मामला मंगलवार की रात में करीब सवा नौ बजे का है। काठा निवासी लियाकत (35) पुत्र नाजर हाईवे किनारे डंपर खड़ा कर अपने घर जा रहा था। इस बीच घात लगाए बैठे हमलावरों ने लियाकत को घेर लिया और धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। काठा गांव में जैसे ही हत्या की सूचना पहुंची तो हाईवे पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। यहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। बाइक, कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस मौके पर पहुंची तो विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा पुलिस लापरवाह बनी हुई है। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। नाराज लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और हाईवे पर शव को रख कर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


एएसपी अजीजुल हक ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। तनाव को देखकर आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण पहले गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। बड़ी मस्जिद के इमाम मतलूब ने कहा पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर हमलावरों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। बेरहमी से हत्या की गई है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा हमलावरों की तलाश कराई जा रही है। हत्या के बाद से सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार काठा में क्यों बिगड़ रहा माहौल 
बागपत। पिछले चार साल में काठा गांव का माहौल बार-बार खराब हो रहा है। मुजफ्फरनगर दंगे में यहां भी एक हत्या हुई थी। पिछले वर्ष कांवड़ियों पर पथराव के बाद यहां हंगामा हुआ था। मंगलवार की रात में हत्या के बाद से फिर से तनाव बन गया। भारी पुलिस बल तैनात किया, लेकिन लोग शव को मौके से नहीं उठाने दे रहे हैं। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे किनारे बसे काठा गांव के माहौल में बार-बार तनाव घुल रहा है। मुजफ्फरनगर दंगे में यहां एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले इज्तमा से लौटकर आ रहे लोगों पर भी पथराव किया था। पिछले वर्ष शिवरात्रि के दिन गांव के बाहर कांवड़ियों पर पथराव करने के बाद गांव में कई दिन तक पुलिस तैनात रही थी। सामाजिक पंचायतों का दौर भी चला। मंगलवार की रात में घात लगाए बैठे हमलावरों ने लियाकत की हत्या कर दी। धारदार हथियारों से वारदात अंजाम दी गई, इससे पीड़ित पक्ष के लोग मौके पर जमा हो गए। आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। उधर, भाजपा नेता अजय चौहान ने भी यहां पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। उनका कहना था जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

जाम के बाद वाहनों का रूट बदला
काठा गांव में हंगामे के बीच दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया। शहर के राष्ट्र वंदना चौक और खेकड़ा से वाहन डायवर्ट किए ।

धार्मिक स्थल में गए थे फरसे लेकर
इमाम मतलूब ने कहा हमलावर फरसे लेकर धार्मिक स्थल में भी गए थे। पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की। बार-बार पुलिस लापरवाह बनी हुई है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

महिलाएं भी हाइवे पर पहुंची
वारदात के बाद पीड़ित पक्ष की महिलाएं भी हाईवे पर पहुंच गई। लोगों ने पीड़ित परिवार की मदद की पुलिस-प्रशासन से मांग की।

न्याय नहीं मिला तो गांव छोड़ने की चेतावनी 
बागपत। देर रात तक मौके पर हंगामा जारी था। एएसपी अजीजुल हक, सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय मौके पर जमा रहे। पीड़ितों ने कहा यदि न्याय नहीं मिला तो वह गांव छोड़ देंगे। इस पर एएसपी ने लोगों को समझाते हुए कहा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। 


पुलिस की लापरवाही से बिगड़ा मामला
बागपत। ग्रामीणों ने कहाकई  दिन से कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरोगा मौके पर भी गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर लेती तो वारदात नहीं होती। उधर, एएसपी अजीजुल हक ने कहा  अगर पुलिसकर्मी ने कोई लापरवाही की तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed