फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head constable suspend

हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Thu, 09 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Head constable suspend
पुलिस - फोटो : amar ujala
दोघट। आदमपुर गांव में पांच लोगों ने घर में बैठे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में युवक ने पांच लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घायल रोहित पुत्र चरण सिंह आदमपुर गांव का निवासी है। वह भर्ती की तैयारी कर रहा है। बुधवार की सुबह वह दौड़ लगाकर घर पर आया था। वह अपने घर में बैठा हुआ था। इस बीच पड़ोसी पांच लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और रोहित पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाकर उसे बचाया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में रोहित, मुकेश, मिंटू और राकेश पुत्र धर्मपाल, चतर पाल पुत्र दीपचंद निवासी आदमपुर और चतर पाल के भांजे मनीष के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी 
विज्ञापन


दूसरी तरफ पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी एसपी अजय शंकर राय को दी थी। उसने बामनौली चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार द्वारा की जा रही रुपये की ओर डिमांड और बदसलूकी की वीडियो भी सुनाई। इसके बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तुरंत सस्पेंड कर दिया और दोघट थाना पुलिस को वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए । कार्यवाहक थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर  पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed