फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Has made many women raped

कई महिलाओं को बना चुका है हवस का शिकार 

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Has made many women raped
जांच - फोटो : demopic
बागपत के अमीनगर सराय में दुष्कर्म के बाद सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने कई महिलाओं की इज्जत लूटने की बात कबूल की है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर,  क्षेत्र के लोगों ने हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

 

सात वर्षीय बच्ची पड़ोस में रविवार रात शादी समारोह में डीजे दिखने के लिए गई थी। वहां से बच्ची गायब हो गई थी। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में गांव के ही युवक अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक ने बताया है कि उसने जिले में अब तक कई मासूम बच्चियों और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। उधर, बुधवार को गांव के काफी लोग थाने पर पहुंचे। इन लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि आरोपी अनिल को फांसी की सजा होनी चाहिए। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती के मुताबिक आरोपी अनिल से पूछताछ की जा रही है। उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

रासुका में निरुद्ध होगा हत्यारोपी  

अमीनगर सराय। हत्या के आरोपी अनिल के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसे रासुका निरुद्ध में किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह दबाकर मारी थी बच्ची 
अमीनगर सराय। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल ने रेप के दौरान बच्ची का मुंह दबा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसने बेहोश समझकर बच्ची के ऊपर पानी भी डाला था। 
 

50 रुपये छीनकर पी गया शराब
अमीनगर सराय। हत्या के आरोपी अनिल ने 30 रुपये देने के बहाने बच्ची को खेत में बुलाकर ले गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल ने बच्ची के पास मौजूद 50 रुपये भी छीन लिए थे। बाद में उनकी शराब पी गया था। 


 

डाग स्क्वॉयड ने पहुंचाया आरोपी तक 
अमीनगर सराय। घटना को अंजाम देने के बाद अनिल अपने घर पर चला गया था। वारदात के समय गंदे हुए कपड़ों को धो दिए थे। घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच पड़ताल की। डॉग (स्नोट) घटनास्थल से सीधे आरोपी के पास घर पर पहुंचा था। इतना ही नहीं जिस बाल्टी में कपड़े रखे हुए थे, स्नोट उस तक भी पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed