{"_id":"593063004f1c1be327bda81f","slug":"haryana-s-people-in-badarkha-khadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरखा के खादर में हरियाणा के लोगों ने बरपाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदरखा के खादर में हरियाणा के लोगों ने बरपाया कहर
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 02 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बदरखा के यमुना खादर में एक बार फिर हरियाणा के लोगों ने बुधवार की रात में धावा बोला। उन्होंने कई किसानों की पालेज समेत अन्य फसल को बर्बाद दिया। इससे किसान परेशान हैं। पीड़ितों ने डीएम और एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बदरखा गांव के खादर का विवाद बढ़ता जा रहा है। 27 मई को हरियाणा के राकखेेड़ा गांव के लोगों ने दो किसानों पर फायरिंग की थी। वे गोली लगने से बाल-बाल बचे थे। एक किसान पर तलवार से हमला कर दिया था।
किसानों के दो ट्रैक्टर लूटकर ले गए थे। छपरौली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
बुधवार की रात में खादर में दोबारा हमलावरों ने आकर धावा बोल दिया। उन्होंने कई किसानों की पालेज समेत अन्य फसल बर्बाद कर दी और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। इससे किसान परेशान हैं।
इसको लेकर रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में किसान डीएम और एसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से चौबीसी खाप के अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिह, सत्यवीर, सुधीर, शब्बीर, यासीन, विजयपाल, जयपाल, पप्पन आदि मौजूद रहे। इस मामले में एसपी डी. प्रदीप कुमार ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।