फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gudcdhi to the attack on the lawsuit, two detained

घुड़चढ़ी में हमला करने वालों पर मुकदमा, दो हिरासत में 

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gudcdhi to the attack on the lawsuit, two detained
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत। सिसाना गांव में घुड़चढ़ी में झगड़ा करने के मामले में पीड़ितों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सिसाना गांव में युवक संदीप की सोमवार को शादी थी। रात को घुड़चढ़ी में परिवार के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। इससे शादी में खलल पड़ गया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने छह आरोपी अमित, राहुल, सुशील, राहुल, काला और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में होता है बेकसूरों का खून  
बागपत। शादी विवाह समारोहों में हर्ष फायरिंग कई बार जानलेवा बन जाती है। खुशियों में लोग नियम-कायदे को भूलकर फायरिंग कर अपना रुतबा जमाना चाहते हैं। इस दौरान लाइसेंसी के अलावा अवैध हथियार भी खूब लहराए जाते हैं। पिछले एक सप्ताह में ही हर्ष फायरिंग में ही कई लोग घायल हो चुके हैं। जिले में कई लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। पुलिस इन मामलों में केवल कागजों का पेट भरकर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोताना गांव में घुड़चढ़ी में सोमवार को हर्ष फायरिंग की गई। इसमें चार लोगों को गोली के छर्रे लगे। इसके अलावा तीन दिन पहले सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में हर्ष फायरिंग से युवक घायल हुआ। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस इन मामलों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेती। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है, यही नहीं हादसा होने पर संबंधित थाना इंचार्ज के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। यह आदेश पूरी तरह से फाइलों में बंद होकर रह गए हैं। 

अर्द्धसैनिक बल के जवान की मौत का खुलासा नहीं 
बागपत। वाजिदपुर गांव निवासी अर्द्धसैनिक बल के एक जवान की तीन माह पूर्व शादी समारोह के दौरान गोली लग गई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। उधर, शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होने से बंदपुर गांव में युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। बिजवाड़ा गांव में एक किशोर की मौत हो गई थी। जौहड़ी गांव में एक लड़की गोली लगने से घायल हो चुकी है। 

रात 10 बजे तक डीजे बजाने के हैं आदेश 
बागपत। शादी समारोह में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने के आदेश है। मैरिज होम में दीवारों पर यह लिखा हुआ है, लेकिन इसका पालन बहुत कम जगह पर होता है। आए दिन पुलिस को सूचना मिलती है कि मोहल्ले या मैरिज होम में डीजे बज रहा है। पुलिस वहां पर पहुंचकर उनको बंद कराती है। देहात क्षेत्र में देर रात तक डीजे बजते रहते हैं।


हर्ष फायरिंग हुई तो शादी वालों पर होगा मुकदमा : एएसपी 
एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होती है, जो शादी कर रहा है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। मैरिज होम में हर्ष फायरिंग हुई तो मैरिज होम संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed