फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Giving birth to a son facing life and death, suffering rape teenager

जिंदगी और मौत से जूझ रही बेटे को जन्म देने वाली रेप पीड़ित किशोरी

Wed, 30 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 30 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत। रेप पीड़ित किशोरी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  हालत बिगड़ पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


 पीड़ित किशोरी चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है  ग्राम प्रधान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मकान में ले गया था। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। इससे वह गर्भवती हो गई थी। पता चलने पर आरोपी प्रधान के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक आरोपी प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


 पीड़ित किशोरी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया था। सोमवार को उसने  परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। उस समय उसकी हालत खराब थी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को उसकी ओर ज्यादा हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसको ब्लड चढ़ाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। वह मेरठ अस्पताल में भर्ती है।  सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने बताया लड़के को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की को पहले से ही खून की कमी थी। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।

आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

बागपत। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed