{"_id":"57ffe8484f1c1b1a5428dfb8","slug":"gangnauli-assassination-plot-hatched-in-meerut-jail-baghpat-haryana-massacre-made-by-shooters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ जेल में रची बागपत में गांगनौली हत्याकांड की साजिश, हरियाणा के शूटरों से हत्याकांड कराया,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ जेल में रची बागपत में गांगनौली हत्याकांड की साजिश, हरियाणा के शूटरों से हत्याकांड कराया,
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली हत्याकांड में पुलिस को अहम क्लू हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो इस कांड की पटकथा मेरठ जेल में रची गई थी। जेल से जमानत पर छूटकर आए एक अपराधी ने साजिश के तहत हरियाणा के शॉर्प शूटरों से ये हत्याकांड कराया।
पुलिस ने पंकज, प्रताप, अमन और कइ ग्रामीणों से बयान लेकर उनसे मिली जानकारी को तसदीक किया तो अफसरों को कई महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस सूत्रों की माने तो इस घटना को अंजाम देने वाले दो युवक पहले भी मकान में आते-जाते रहते थे। वारदात के बाद उनके बारे में जानकारी रकी गई तो पता चला कि वे दोनो युवक रमाला क्षेत्र के एक अपराधी के साथ कई बार दिखाई दिए हैं।
रमाला क्षेत्र का ये अपराधी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। आशंका जताई जा रही है कि उस अपराधी ने ही अपने साथियों से वारदात को अंजाम दिलवाया है। उसका मेरठ व अन्य जेल में प्रवीन गैंग से संपर्क हुआ है। वहां पर ही पूरा प्लान तैयार हुआ। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि केस के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। कई अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन
सात दिन में क्या-क्या बदला पंकज के घर ः गांगनौली कांड की जांच में पुलिस अब पंकज के घर के आसपास सात दिन में घटित हुए घटनाक्रम की जांच कराने में जुटी है। इन सात दिनों में उसके घर के अंदर और घर के बाहर क्या-क्या हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। इसमें सिपाहियों की ड्यटी से लेकर उस हर बिंदू की जांच की जा रही है, जो असामान्य रहा। पड़ोसी, रिश्तेदार, पुलिस और गांव के लोग इस जांच में शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मदद ली जा रही है। पंकज से भी पूछा गया है।