फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four women, including teenager Peak cut

किशोरी समेत चार महिलाओं की चोटी कटी

Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-बिनौली-खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-बिनौली-खेकड़ा Updated Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four women, including teenager Peak cut
खेकड़ा के मोहल्ला करबला में बेटी की कटी चोटी दिखाता पिता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा और दिल्ली के बाद महिलाओं की चोटी कटने के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जिले में रविवार को किशोरी समेत चोटी कटने के चार मामले सामने आए हैं। खेकड़ा, बड़ौत और बरनावा में चोटी कटी मिलीं। बड़ौत में सिर से चोटी गायब देख दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। बेसुध हालत में  उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।  
विज्ञापन


बड़ौत के गुराना रोड़ स्थित परचून की दुकान पर प्रमोद जैन की पत्नी ऊषा जैन रविवार दोपहर बैठी हुई थी। अचानक उषा जैन ने आवाज लगाई कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। प्रमोद जैन वहां पर पहुंचे, तो उनको पत्नी उषा की चोटी कटी मिली। तभी ऊषा बेहोश हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन


बिनौली क्षेत्र के बरनावा गांव में नसरीन पत्नी हारूण शनिवार रात अपने तीन बच्चों के साथ सोई थी। रविवार सुबह उठी तो उसकी चोटी कटी मिली। उसने जानकारी परिजनों को दी और बेहोश हो गई। खेकड़ा के अहीरान मोहल्ला निवासी महिला साधना पत्नी मनोज, रविवार दोपहर मकान की छत पर बने कमरे में आराम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक उसको झटका लगा और बेहोश हो गई। परिजन कमरे में पहुंचे तो उनको साधना की चोटी कटी मिली। परिजनों के मुताबिक साधना के पति की दो सप्ताह पूर्व मौत हो  गई थी। तभी से साधना तनाव में रहती है।  

इसके अलावा कस्बा के ही मुमताज का परिवार शनिवार रात मकान में सोया हुआ था। रविवार सुबह उठे तो उनको 13 वर्षीय बेटी साजिया की चोटी कटी हुई मिली। सीओ संजीव सुमन का कहना है कि सिर्फ अफवाह हैं। अगर कहीं वास्तव में ऐसा हुआ तो पीड़ित लिखकर दें कार्रवाई की जाएगी। 

दरवाजों पर लटकाई नीम की टहनियां 
बागपत। अंधविश्वास के चलते लोगों ने टोटके शुरू कर दिए हैं। शहर से लेकर गांव तक भ्रम में फंसे लोगों के घरों पर नीम की टहनियां लटकी हैं। खेकड़ा कस्बा में दर्जनों मकान के गेट पर नीम की टहनी आदि लटके हैं।


अंधविश्वास से दूर रहें अफवाह न फैलाएं 
बागपत। चोटी कटने के मामलों से महिलाएं दहशत में आ गई है। उधर, शिक्षित वर्ग का कहना है कि यह सिर्फ अंधविश्वास और भ्रम है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत के पूर्व प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह कहते हैं कि विज्ञान के युग में इस तरह की बात बेमायने हैं। इस तरह चोटी कभी नहीं कट सकती है। युवा वर्ग लोगों को जागरूक करें।  महिला सुनीता देवी, रेखा और पुष्पा का कहना है कि यह सब अंधविश्वास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed