{"_id":"57eace7c4f1c1b653b5753af","slug":"forest-deserted-deserted-streets-tikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल वीरान, टीकरी की गलियां सुनसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल वीरान, टीकरी की गलियां सुनसान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। किसान लाल बहादुर की हत्या के बाद से कस्बा टीकरी में मोनू जाट की दहशत पसरी है। सुबह नौ बजे के बाद जंगल वीरान हो जाते हैं, जबकि कस्बे की गलियां सुनसान नजर आने लगी है। दुकानों पर आने वाले सेल्समैन और व्यापारियों ने यहां आना बंद कर दिया है। पुलिस और पीएसी तैनात है। बुधवार को शोकसभा होगी।
कस्बा टीकरी में पहले विवेक की हत्या की। इसके बाद किसान लाल बहादुर को गोलियों से भून दिया। मेरठ के रोहटा निवासी मोनू जाट की दहशत फैली हुई है। बदमाशों को पकड़ने में पुलिस सिस्टम फेल हो गया है। लाल बहादुर की हत्या के मामले में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बदमाशों के न पकड़े जाने से कस्बा टीकरी में सन्नाटे जैसी स्थिति है। किसान सुबह खेतों से चारा लेकर 9 बजे तक अपने घर पहुंच जाते हैं।
इसके बाद घरों के किवाड़ बंद कर लेते हैं। कस्बे के मैन बाजार में यही हालात है। व्यापारी कुछ घंटे ही अपनी दुकानें खोलते हैं। बाहर के व्यापारियों ने कस्बे में जाना बंद कर दिया है। पूरे दिन कस्बे की गलियां सुनसान रहती है।
विज्ञापन
मृतक लाल बहादुर और विवेक के परिजनों में बदमाशों की दहशत है। परिजनों ने कहा जब तक बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं, उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली रहनी चाहिए।
पुलिस और पीएसी दिन रात कस्बे गश्त कर रही है। पुलिस ने टीकरी, गांगनौली, दोघट का पूरा जंगल खंगाल कर रख दिया है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। एसओ चितवन कुमार ने बताया बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।