फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing, stones, vandalized vehicles and 74 people in charge of tampering complaint against

बागपत में फायरिंग, पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के आरोप में 74 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 17 Oct 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 17 Oct 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
बागपत।  हमीदाबाद गांव के पास सड़क हादसे में मारे गए दो युवक फरमान और हसन की मौत के बाद शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बवाल करने के मामले में पुलिस ने 74 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर फायरिंग, पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


  एसआई लोकेश चौहान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया बागपत-मेरठ रोड पर हमीदाबाद गांव के पास शनिवार की रात में सड़क हादसे में युवक फरमान और हसन की मौत हो गई थी। घटना से थोड़ी देर बाद करीब नौ बजे फरमान का पिता बबलू अपने साथ 100-150 लोगों के साथ शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचा। आरोपियों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। उनको पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने जाम लगा दिया।  कुछ लोगों ने वहां से गुजर रही लोनी डिपो की रोडवेज बस (यूपी 14एटी-6386) समेत अन्य वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


यात्रियों और वहां से गुजर रहे लोगों के साथ अभद्रता कर मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। उनकी तहरीर के आधार पर लोगों ने एक राय होकर जाम लगाने, आते-जाते वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने, इससे वहां पर अफरा-तफरी  का माहौल उत्पन्न हो जाने से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। 

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज 
बागपत। पुलिस के मुताबिक गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी आरोपी आस मोहम्मद पुत्र फिजे, इजराइल पुत्र यूनूस, खलील का बेटा, साबिर पुत्र मंगते, मुन्नी का लड़का, देशराज मोहल्ला निवासी इकबाल पुत्र यासीन, मुगलपुरा मोहल्ला निवासी आंसू, मामू, हाजी निजात का ड्राइवर, डॉ. रियासत का भाई, हाजी तहसीन, महताब समेत 14 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ (धारा 147, 149, 353, 336, 427 आईपीसी व 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट एवं लोक संपत्ति एक्ट धारा-3) रिपोर्ट दर्ज हुई है।


सपा नेता के परिजन भी बलवे में शामिल 
बगापत। चौराहे पर हुए बवाल के मामले में हुए केस में नेता के परिजन भी शामिल हैं। इनमें सपा नेता डॉ. रियासत का भाई और हाजी निजात का ड्राइवर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed