{"_id":"57b4c7404f1c1b77766ec53a","slug":"firing-at-the-crossroads-panchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांची चौराहे पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांची चौराहे पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खट्टा प्रह्लादपुर-पांची मार्ग से होकर गुजर रही स्कार्पियो और अल्टो कार में सवार लोगों को एक दूसरी गाड़ी में बदमाश होने का शक हुआ। स्कार्पियो में सवार लोगों ने पांची चौराहे के पास फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। ऑल्टो में सवार लोगों ने कार को खट्टा प्रह्लादपुर गांव में छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक भगौट गांव का सुभाष अपने दो बेटों के साथ अल्टो कार में सवार होकर बुधवार को कोर्ट में केस के संबंध में जा रहा था। इसी दौरान बंदपुर गांव की प्रधान के पति प्रवीण चौधरी पुलिस सुरक्षा में स्कार्पियो में सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। दोनों गाड़ी आगे पीछे चल रही थी। दोनों ही गाड़ियों में सवार लोगों को संदेह हुआ कि कोई उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे है।
पुलिस के मुताबिक पांची चौराहे के पास पहुंचते ही स्कार्पियो में सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। कार में सवार सुभाष ने स्कार्पियो में बदमाश समझाकर गाड़ी को दौड़ दिया। वह गाड़ी को लेकर खट्टा प्रह्लादपुर पहुंचे। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार लोगों से जानकारी की। चांदीनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पंवार ने कहा इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है।