फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fired bullets on the bandmaster for sharing rupees, death

रुपये बंटवारे में बैंड वाले पर बरसाई गोलियां, मौत

Sat, 10 Feb 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sat, 10 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
fired bullets on the bandmaster for sharing rupees, death
इबरार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वसुंधरा के एक फार्म हाउस के बाहर इनाम के रुपयों के बंटवारे को लेकर ढोल और बैंड बजाने वालों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक ढोल वाले ने साथियों के साथ बैंड वाले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


तीन गोलियां लगने से घायल बैंड वाले खेकड़ा निवासी इबरार को गंभीर हालत में नरेंद्र मोहन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली चलाने वाले दो आरोपी मौके से भाग गए, जबकि दो को दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-8 के एक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार रात शादी थी। इसमें दिल्ली सुंदरनगरी से ग्रेट इंडिया बैंड पार्टी आई थी। रात करीब 12 बजे चढ़त खत्म हुई, जिसमें बैंड वाले को वर पक्ष से पांच सौ रुपये इनाम मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढोल वालों ने बैंड वालों से इन रुपयों को सबमें बांटने को कहा, लेकिन बैंड वालों ने बात नहीं मानी। उनका कहना था कि ढोल वाले को पहले इनाम मिल चुका है। इसी बात पर ढोल और बैंड वालों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर ढोल वाले साजिद ने अपने तीन साथियों से बैंड बजाने वाले इबरार के हाथ पकड़ने का कहा और पिस्टल से उस पर गोलियां बरसा दीं।

बैंड मालिक एहसान के खेकड़ा बागपत निवासी भतीजे इबरार को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में शव को खेकड़ा लाने के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बैंड वालों ने आरोपी गुलफाम और नीरज को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी साजिद और दीपक भाग गए। सीओ राकेश मिश्र ने बताया कि साजिद समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


गोली चलाने वाला दिल्ली का है हिस्ट्रीशीटर 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोली चलाने वाला साजिद दिल्ली के थाना नंदनगरी का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, लूट आदि के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह सुंदर नगरी में रहता है। वह अपने साथियों के साथ लंबे समय से बैंड वालों के साथ ढोल बजाने का काम करता है। वह इकरार को भी कई बार काम दिला चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसको भी लेकर जांच कर रही है कि कहीं रात को साजिद लौटते समय लूटपाट की वारदात को अंजाम तो नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed