फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR against four jholachap

 चार झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR against four jholachap
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने पिलाना ब्लॉक के दत्तनगर और  मुकारी गांव के चार फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट कराई । पूर्व में नौ झोलाछाप को नोटिस पहले ही जारी किए थे। जिन लोगों ने मेडिकल सर्टिफिकेट जमा नहीं किए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी ब्लॉक में बिना डिग्री के डॉक्टरी करने वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिलाना ब्लॉक के गांव दत्तनगर और मुकारी गांव के नौ डॉक्टरों के एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किया था। स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया गांव दत्तनगर के डॉ. प्रमोद, डॉ. पवन, डॉ. बिजेंद्र सिंह और मुकारी गांव के मोहम्मद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा बाकी डॉक्टरों के खिलाफ भी जल्द रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया उक्त डॉक्टरों ने अपने मेडिकल दस्तावेज जमा नहीं किए, इस कारण उनके खिलाफ मेडिकल एक्ट और धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। अन्य गांवों में भी अभियान चलाकर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने कहा झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना लोगों के लिए महंगा साबित हो सकता है। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई प्रकाश में लाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed