{"_id":"1bfa38284037045fb2f1b721e7a9a72a","slug":"farmhouse-owner-s-murder-in-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस स्वामी को गोलियों से भूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्म हाउस स्वामी को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के अमीनगर सराय में बाइक सवार दो बदमाशों ने सिंघावली अहीर गांव के फार्म हाउस स्वामी की बृहस्पतिवार रात बागपत-मेरठ रोड पर स्थित सिंघावली पुलिया के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इससे खफा लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई।
पुलिस के मुताबिक सत्यवीर सिंह शर्मा का बागपत-मेरठ रोड पर फार्म हाउस है। रात को वे अपने फार्म हाउस पर ही सोते थे। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अपने फार्म हाउस पर सोने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे सिंघावली अहीर पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर आए दो लोगों ने उन पर गोलियों बरसा दी। उनके शरीर पर चार गोलियों के निशान पाए गए हैं।
इनमें एक गोली उनकी छाती तथा दूसरी गोली उनके हाथ में लगी। दो गोलियां अन्य शरीर के स्थानों पर लगी है। हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहां पर मौजूद लोग ने भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर बाद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सीओ बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह और सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उन्हें पिलाना सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान लोगों की सीओ से नोकझोंक हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने शव को पुलिस से छीन लिया। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।
परिवार में मचा कोहराम
अमीनगर सराय। मृतक के एक बेटा प्रवीन है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।