फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer's murder in baghpat

किसान की निर्मम हत्या

Fri, 11 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
farmer's murder in baghpat
बागपत के निरोजपुर गांव के दलित किसान सत्यवीर (40) की बृहस्पतिवार सुबह खेत पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोसी किसान सुधीर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इतना कुछ होने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने कोतवाली में मृतक के परिजनों पर एक लाख रुपए लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। इस पर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित भड़क उठे। उन्होंने एसपी दफ्तर पर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सत्यवीर के चचेरे भाई रोहताश कुमार का कहना है कि सत्यवीर के खेत के पास ही सरूरपुर निवासी सुधीर के खेत हैं। सुधीर की ट्यूबवेल से ही सत्यवीर की फसल की सिंचाई होती है। सत्यवीर, बुधवार रात करीब 11 बजे अपने खेत में पानी चलाने के लिए सुधीर के नलकूप पर गया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब सात बजे सागर (सत्यवीर के साले का लड़का) खेत में चाय लेकर पहुंचा, तो उसे सत्यवीर नलकूप के पास पानी की नाली में मृत पड़ा मिला। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। रोहताश का कहना है कि मृतक के दो दांत टूटे हुए थे, उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने सुधीर पर ही सत्यवीर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने आरोपी सुधीर को हिरासत में ले लिया। घटना का पता चलते ही आरोपी पक्ष के काफी लोग कोतवाली पर पहुंच गए।

आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने मृतक के परिजनों पर एक लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। इसकी जानकारी मिलते ही बसपा विधायक लोकेश दीक्षित वहां पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली पर हंगामा किया। बाद में उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी एसपी से भी नोकझोंक हुई। एसपी शरद सचान का कहना है कि  सत्यवीर की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी बनाए गए सुधीर का कहना है कि सत्यवीर, शराब पीता था। बुधवार रात भी वह काफी नशे में था। सत्यवीर का भाई ही उसे खेत में छोड़कर गया था। उसने उसकी हत्या नहीं की है। ज्यादा नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है। उसे तो घटना का भी उस समय पता चला जब उसके परिजन खेत में आकर रोने लगे। उससे पहले तक वह खेत में सोया हुआ था।

बेहोश हुए सत्यवीर की पत्नी-बेटी
बागपत। मृतक सत्यवीर की तीन बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने एसपी दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। कई बार मृतक की पत्नी और बेटियां बेहोश हुई।  


कोतवाली में ही हो गई पंचायत, एक लाख देने को कहा

बागपत। एक लाख रुपये लेकर मृतक के परिवार पर बनाए जा रहे समझौते के दबाव का पता चलते ही विधायक लोकेश दीक्षित कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान निरोजपुर के एक व्यक्ति ने कहा कि कोतवाली में पंचायत हुई थी। पंचों ने फैसला लिया कि गांव समाज में किसी से बैर करना अच्छा नहीं है। केस में क्या रखा है। सत्यवीर के परिवार को एक लाख रुपये दे दिए जाएंगे। जो उसकी बेटी की शादी में काम आ जाएंगे।

आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो दे देंगे जान

बागपत। एसपी दफ्तर पर जमीन में सिर मारते हुए मृतक के परिजनों ने कहा कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे यहां पर ही अपनी जान दे देंगे।

कोतवाली में नहीं हुई पंचायत
कोतवाली प्रभारी रणवीर यादव का कहना है कि कोतवाली में कोई पंचायत नहीं हुई और न ही किसी पर कोई दबाव बनाया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed