{"_id":"49bd8fbd368b1267920c3f5afbad0ccf","slug":"farmer-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से 1.13 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से 1.13 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागपत में बिनौली बैंक से 1.13 लाख रुपये निकालकर साइकिल द्वारा अपने गांव जिवाना जा रहे एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूट ली। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की कांबिग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
जिवाना गांव निवासी महावीर जिला सहकारी बैंक बिनौली से 1.13 लाख रुपये निकालकर साइकिल द्वारा अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से बाइक पर आए दो बदमाशों ने पैर मारते हुए किसान को साइकिल समेत गिरा दिया। उसकी तमंचों से पिटाई करते हुए बदमाशों ने 1.13 लाख रुपये लूट लिए।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की सूचना पर थाने में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र की कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। महावीर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया की बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिपाही से लूट का प्रयास
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात अपने रिश्तेदार को छोड़कर बाइक से अपने गांव गुराना लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही को सशस्त्र बदमाशों ने लूट के इरादे से रोकना चाहा। नहीं रुकने पर बदमाशों ने तलवार से हमला कर दिया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल रोहित तोमर गुराना गांव निवासी है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। बृहस्पतिवार को वह अपने रिश्तेदार को बाइक से बड़ौत दिल्ली जाने के लिए छोड़ने आया था। जब वह बाइक से अपने गांव जा रहा था तो गुराना रेलवे क्रासिंग के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उसे लूट के इरादे से रोकने का प्रयास किया।
लेकिन उसके नहीं रुकने पर बदमाशों ने उसे तलवार मारकर घायल कर दिया। उसने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लग सके। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।