फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family put the farmer handcuffs

परिवार ने ही किसान को लगाई हथकड़ी

Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
लहचौड़ा में किसान को हथकड़ी से जकड़ने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों पर आरोप है कि उसको पिछले एक माह से रात के समय परिवार के लोग हथकड़ी में जकड़ देते हैं। 
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा निवासी किसान नरेश (40) के चार भाई हैं।

एक भाई उत्तराखंड पुलिस में दरोगा और एक सिपाही है और दो भतीजे उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ गांव में अलग रहता है। उसका आरोप है कि उसके भाई और भतीजे आए दिन मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


विरोध करने पर हाथों में हथकड़ी लगाकर घर में कैद कर देते हैं। सोमवार की रात में उसके भाई ने मामूली बात पर पिटाई की और हाथ में हथकड़ी लगाकर कमरे में बंद कर दिया। वह किसी तरह घर से निकाला और चांदीनगर पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चांदीनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी संजीव कुमार कहना है कि इस तरह की किसी ने जानकारी दी थी। उन्होंने पुलिस गांव में भेजी गई, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। उधर, पीड़ित का कहना है कि उसका भतीजा सिपाही है। वहीं हथकड़ी लेकर आया है। 

हथकड़ी लगे किसान की हुई वीडियो वायरल
चांदीनगर। किसान को हथकड़ी लगा रखी है। जो कैमरे में कैद हो गया है। उसकी वीडियो वायरल हो गई है। जो सैकड़ो मोबाइलों में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed