{"_id":"1ef0b009206fdeb7a5a3fa48a699b7dd","slug":"encounter-between-police-and-crimnal-in-kamala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाला में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमाला में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़
Encounter between police and crimnal in kamala
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के कमाला गांव के निकट गावड़ी मोड़ पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश अब्दुल करीब मुनाजिर गैंग का सदस्य है।
सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे पुलिस गावड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमीनगर सराय की ओर से एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन तीनों ने तेजी से निकलने का प्रयास किया।
पुलिस ने तेजी से पकड़ने के प्रयास में उसमें से एक युवक पुलिस के हाथ आ गया, जबकि दूसरा युवक बाइक से गिरा और फायरिंग करता हुआ पास के ही ईख के खेत में जा छिपा। जबकि तीसरा युवक बिनौली की ओर बाइक लेकर फरार हो गया। इस दौरान खेत में छुपे बदमाश ने कई फायर पुलिस पर किए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बागपत, बिनौली, सिंघावली अहीर, बड़ौत, खेकड़ा, एसओजी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे खेत को घेर लिया। रात में पुलिस ने पूरे खेत को खंगाल डाला। लेकिन खेत में छुपे बदमाश का कोई पता नहीं चल सका।
पकड़ा गया बदमाश ग्राम तेड़ा निवासी अब्दुल करीम है। इस पर चोरी, डकैती, लूट समेत 13 मामले दर्ज हैं। अब्दुल करीब मुनाजिर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब्दुल करीम से पूछताछ कर रही है।
इसके अलावा खेत में छुपे बदमाश का नाम आरिफ निवासी तिलपनी बताया गया है। उस पर भी एक दर्जन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। अभी तक तीसरे फरार बदमाश का पता नहीं चल सका है। इसके अलावा ग्राम डौला पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा चेकिंग के दौरान एक स्कूटी और बाइक सवार चार युवकों को पकड़ा है। उनसे 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।