फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   elder brother murdered ravi

भाई ने ही की थी सुपारी देकर रवि की हत्या

Thu, 17 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 17 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
elder brother murdered ravi
बड़ौत (बागपत) में दिल्ली के वैगेनआर कार चालक रवि कुमार की हत्या उसी के बड़े भाई ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने बुधवार की शाम इस हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी बड़े भाई और एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, तीन लोग फरार है। सभी आरोपी दिल्ली के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए हत्यारोपियों में परमवीर, सोमवीर, विनोद, अजीत उर्फ जीतू, ज्योति, अश्वनी कुमार, विनीत शामिल हैं। सीओ सीपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 16 अगस्त 2015 में वैगेनआर चालक रवि कुमार पुत्र चुन्नी निवासी हरिनगर आश्रम दिल्ली घायल अवस्था में मलकपुर गांव के जंगल में मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। उसकी वैगेनआर कार गायब थी। सर्विलांस टीम के इंचार्ज सतीश चंद शर्मा और थानाध्यक्ष रामजीलाल की टीम इस मामले का खुलासा करने में जुटी थी। सीओ ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से वैगेनआर कार बुक कराई थी, वह भी फर्जी आईडी पर लिया गया था। सर्विलांस के जरिए ही इस मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि रवि कुमार का बड़े भाई अश्वनी कुमार से प्रापर्टी का विवाद चल रहा था और यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। अश्वनी ने अपने ही पड़ोसी पृथ्वी से उसे ठिकाने लगाने की बात की तो उसने सुनील निवासी औचंदी बवाना दिल्ली से उसकी बात कराई।

सुनील ने दो लाख रुपये मांगे, जिस पर 20 हजार रुपये उसे पेशगी में दे दिए गए। सुनील ने अपने ग्रुप के साथ मिलकर 16 अगस्त को अजीत उर्फ जीतू ने रवि को मोबाइल फोन करके किराये पर उसकी वैगेनआर मंगा ली। वैगेनार में वह और ज्योति पति-पत्नी के रूप में बैठ गए, जबकि अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में उनके पीछे चल दिए। मलकपुर गांव में मिल के पीछे ले जाकर सभी ने रवि को डंडे आदि से पीट-पीट कर अधमरा दिया।


उसे वहीं फेंक उसकी वैगेनार कार भी ले गए। बाद में कार को लॉक कर पूर्वी यमन नहर पर छोड़ गए थे। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों ने जिस डंडे से रवि की पिटाई की थी, वह भी बरामद कर लिया है। इस हत्या में अभी सुनील, दीपक दिल्ली और इरफान निवासी बड़ौत फरार है। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed