{"_id":"597250a44f1c1bbe618b4762","slug":"dm-sp-inspected-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम, एसपी ने हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर में सुरक्षा करते आरएएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में मेले के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा रही। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी डी प्रदीप ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग और मेला क्षेत्र की निगरानी की। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। शिवभक्तों की संख्या अधिक होने के कारण बेरिकेडिंग टूट गई। उन्हें संभालने में पुलिसकर्मियों के खूब पसीने छूटे।
शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। दिन में कई बार भगदड़ जैसी स्थिति बनीं और बेरिकेडिंग भी टूटीं। इससे पुलिसकर्मियों को मुसीबत उठानी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। एसपी डी प्रदीप कुमार, एएसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ हर प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया।
कांवड़ मार्गों का भी जायजा लिया। एसपी का कहना है कि मेला शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। शिवभक्त मंदिर में लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में तैनात पुलिसवालों ने दूरबीन से मेला परिसर और कांवड़ मार्गों की व्यवस्था देखी और अफसरों को उससे अवगत कराया। मंदिर में लगे कैमरे से भी पल-पल की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
कांवड़ियों के वेश में घूमे पुलिसकर्मी
अमीनगर सराय। मेला परिसर में कांवड़ियों की वेशभूषा में पुलिसवाले घूम रहे हैं। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो खुराफातियों पर नजर रखे हुए हैं। खुफिया तंत्र भी मेले मे हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।