फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divorce seen on the bride's black color at Suhag Sage

सुहाग सेज पर दुल्हन का काला रंग देख दिया तलाक 

Thu, 09 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Divorce seen on the bride's black color at Suhag Sage
तलाक - फोटो : डेमो फोटो
बागपत के बड़ौत में पहले खुशी-खुशी कुबूल नामा पढ़ा गया। बारातियों और घरातियों ने खुशियां मनाई। बधाइयां दी गई। सामाजिक तौर-तरीके पूरे हुए। नई नवेली दुल्हन देखने शौहर सुहाग कक्ष में पहुंचा। सेज पर बैठी दुल्हन का घूंघट हटते ही। दूल्हे का पारा चढ़ गया। दुल्हन का रंग काला था। दूल्हा तीन बार तलाक बोलकर बाहर निकल गया। पंचायतें हुई, लेकिन रिश्ता नहीं जुड़ सका।
विज्ञापन


सोमवार को बड़ौत से बारात मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले में गई थी। बारातियों ने दावतें उड़ाई तो घरातियों ने भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। दुल्हन विदा होकर बड़ौत पहुंच गई, लेकिन मंगलवार की रात में यह रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। सुहाग कक्ष में सेज पर बैठी दुल्हन का घूंघट हटते ही दूल्हा बिगड़ गया। शौहर ने अपनी नई नवेली बीवी को काला कहा। आरोप लगाया कि उसका निकाह किसी दूसरी लड़की के साथ होना था। दुल्हन रोने लगी, लेकिन दूल्हा नहीं पसीजा। गुस्से में दूल्हा तलाक तलाक तलाक कहते हुए सुहाग कक्ष से निकल आया और परिवार को इकट्ठा कर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन

 

मामला बढ़ा तो रात में ही दुल्हन के परिवार को सूचना दी । दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों की पंचायत शुरू हुई। परिजनों ने रात भर दूल्हे को समझाने के प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माना। दिन निकलते निकलते दोनों पक्ष इस रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ने पर सहमत हो गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे को सामान लौटा दिया। दुल्हन अपनी ससुराल से मायके लौट गई। बुधवार को यह मामला शहर में चर्चा का विषय रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed