फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DIG's brother beaten IPS inspector stationed at the office

डीआईजी ऑफिस में तैनात दरोगा ने आईपीएस के भाई पीटा   

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
DIG's brother beaten IPS inspector stationed at the office
पुलिस - फोटो : amar ujala
मेरठ/बागपत। मेरठ डीआईजी ऑफिस में तैनात दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों ने एक आईपीएस के भाई व उसके दो दोस्तों पर गाड़ी चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों पर बागपत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। पुलिसकर्मियों के सस्पेंड की संस्तुति भी कर दी गई।
विज्ञापन


शामली के बहावड़ी गांव निवासी शशि कुमार ने बागपत कोतवाली में दरोगा राजीव कुमार और छह सिपाही पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शशि कुमार अपने दोस्त मनोज कुमार साथ मेरठ से सोनीपत एक शादी के कार्यक्रम में जा रहे थे। ड्राइवर उनकी बुलेरो चला रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे राष्ट्र वंदना चौक से 60-70 मीटर पहले एक ट्रक खड़ा हुआ था। मनोज कुमार आईपीएस विजय ढुल के भाई है। उसकी वजह से उनकी बुलेरो रुकी।
विज्ञापन


तभी एक गाड़ी वहां पर पहुंची, जिसमें से सात युवकों ने उतरकर मारपीट करनी शुरू कर दी। मनोज ने अपने भाई का परिचय भी दिया, इसके बावजूद भी पुलिसकर्मी उनके साथ मारपीट करते रहे। उनकी बुलेरो में तोड़फोड़ कर दी। आईपीएस विजय ढुल ने दरोगा राजीव से फोन पर बात की, तब जाकर उनको छोड़ा गया। कोतवाली में आरोपी दारोगा राजीव और छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट (धारा 147,323, 504 व 427 आईपीसी) दर्ज हुई है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच का दरोगा हूं
पीड़ितों ने बताया कि राजीव बार बार कह रहे थे कि वह मेरठ क्राइम ब्रांच में दरोगा है। आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने क्रेटा गाड़ी चोरी की है। वह वाहन चोरों के सरगना है। पुलिस का ऐसा बर्ताव देखकर आईपीएस का भाई और उसके दोस्त भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

किसके निर्देश पर गए थे बागपत
राजीव डीआईजी ऑफिस में तैनात है। वह किसके निर्देश पर बागपत में चोरी की क्रेटा पकड़ने गए थे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरोगा के साथ डीआईजी ऑफिस में ही तैनात सिपाही शाहनवाज भी थे। दोनों ने बागपत की क्राइम ब्रांच के सिपाहियों से बात की और उनको साथ ले लिया। क्रेटा की जानकारी कहां से आई, इसकी जांच चल रही है।


आईपीएस के भाई समेत तीन लोगों से मारपीट करने वाले दरोगा और एक सिपाही मेरठ में तैनात है। उनके सस्पेंड की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है। मुकदमा पंजीकृत हो गया है। जल्द ही कार्रवाई हो जाएगी।
अजय शंकर राय, एसपी बागपत 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed