फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dharmik sthal par kabja karne ki koshish

धार्मिक स्थल पर कब्जा करने की कोशिश

Wed, 10 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की जैन गली नंबर - 2 स्टेट बैंक वाली गली में स्थित एक धार्मिक स्थल पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर कुछ लोग समाज के लोगों के साथ मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। मंगलवार को समाज के लोगों ने एसडीएम को पत्र देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोगों ने कहा खल मंडी के सामने वाली गली नंबर 2 में बहुत पुराना मंदिर स्थित है। इसकी भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा आरोपी कई बार मंदिर मेें स्थापित हनुमान और शिव की मूर्ति को खंडित करने का भी प्रयास कर चुके हैं। सूचना मिलने पर समाज के लोगों ने आरोपी लोगों को दौड़ाया। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। इससे  समाज के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाज के लोग  आंदोलन शुरू करेंगे। एसडीएम दीपाली कौशिक ने सीओ कर्मवीर सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली है। इसमें सुभाष चंद, रामगोपाल, राजू, पंकज, हरेंद्र जैन, सुनील जैन, अमित जैन, नवीन जैन, रमेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed