धनौरा सिल्वर नगर में फायरिंग से दहले ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को 100 नंबर पुलिस को सूचना दी गांव में इंटर कॉलेज के पीछे बिल्लू कश्यप के पीछे करेसर पर फायरिंग हुई है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं गांव में भी दहशत फैल गई। सूचना पर बिनौली समेत अन्य कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने जानकारी ली। पुलिस ने बताया 100 नंबर पुलिस को किसी सिरफिरे ने फोन पर यह सूचना दी है। जिस फोन से टेलीफोन आया है वह स्विच ऑफ है। जबकि ग्रामीण दबी जबां से कह रहे है एक व्यक्ति के पैर में गोली भी लगी है। घायल को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जिस नंबर से फोन आया है, उसका पता लगने पर ही सहीं स्थिति का पता लगेगा। इस संबंध में बिनौली पुलिस ने बताया जिस मोबाइल फोन से 100 पुलिस को सूचना दी, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल गांव में कोई तनाव नहीं है।