{"_id":"c1c6aec5f7417dd158c6ae4a266f3a23","slug":"demolition-in-dhaba-for-onion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज के लिए ढाबे में तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्याज के लिए ढाबे में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की बढ़ती कीमतें मुसीबतें पैदा करने लगी है। मेरठ-बागपत मार्ग के निकट पिलाना भट्ठे पर स्थित साईं ढाबा पर भोजन में प्याज नहीं मिलने पर बखेड़ा हो गया। मांगने पर प्याज नहीं देने पर पांच लोगों ने वेटर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं ढाबे में तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बालैनी हिंडन पुल पर आरोपियों को पकड़ लिया।
इस ढाबा पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार सवार पांच लोग भोजन करने पहुंचे। इन लोगों ने ढाबा में काम करने वाले कर्मी कपिल से प्याज मांगी। प्याज होने से मना करने पर आरोपियों ने कपिल के साथ पहले गालीगलौज की। इसके बाद आरोपियों ने कपिल पर हमला कर दिया। इससे कपिल घायल हो गया।
इससे वहां पर हंगामा हो गया। शोर मचाने पर आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। घटना की सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बालैनी हिंडन पुल के पास से आरोपियों को पकड़ लिया। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि पकड़े गए आरोपी लुहारा गांव के है। इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।