{"_id":"592c83024f1c1bea53bdb6e0","slug":"demolition-by-bikers-at-lokvani-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स का लोकवाणी केंद्र में तांडव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स का लोकवाणी केंद्र में तांडव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
लोकवाणी केंद्र पर तोड़फोड़ के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली चुंगी पर कई बाइक पर सवार होकर पहुंचे सात-आठ युवकों ने लोकवाणी केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। हमलावर केंद्र से नगदी और लैपटॉप उठाकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।
छपरौली चुंगी पर आरिफ पुत्र मामू का लोकवाणी केंद्र है। इस केंद्र में सोमवार को शाम के समय आरिफ और उसका भाई आसिफ और राशिद बैठे थे। तभी कई बाइक पर सवार होकर सात-आठ युवक आए और उन्होंने केंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी और हाथापाई भी की। इससे वहां अफरी तफरी मच गई।
शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए। आरोपियों ने केंद्र में रखे कई लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। हमलावर केंद्र से 10 हजार की नगदी, एक लैपटॉप भी उठाकर ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे, लेकिन कुछ हमलावरों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने हमलावरों की एक बाइक को भी कब्जे में लिया। हमलावरों में बावली निवासी धर्मेंद्र को भीड़ ने मारपीट कर घायल भी किया। इस संबंध में आरिफ ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई ने कहा केंद्र में मारपीट का घटना है।