फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi seminary student missing

मदरसे से दिल्ली का छात्र लापता

Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
छपरौली/ बागपत। छपरौली के मदरसे में पढ़ने वाला दिल्ली निवासी छात्र शराफत (15) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र की मां ने छपरौली थाने में अपहरण की  रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन


 दिल्ली के राजीव नगर मंडौली निवासी महिला नसरीन पत्नी ननवा ने बताया उनका बेटा शराफत (15), छपरौली कस्बा के इस्लामिया मदरसे में पढ़ता है। 25 मई को शराफत मदरसे से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया।  छपरौली थाना में अज्ञात में छात्र के अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन पुलिस को अभी कामयाबी नहीं मिली है। नसरीन ने कहा उसके बेेटे शराफत का उसे नहीं पता की किसने अपहरण किया है, लेकिन मदरसे में रहने वालों की जिम्मेदारी पर ही बच्चे को वहां छोड़ा था। जवाबदेही तो उनकी ही होती है। उन्होंने वहां पर रहने वाले एक व्यक्ति पर बेटे की मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 रमाला सीओ राजवीर सिंह ने कहा छपरौली मदरसे में पढ़ने वाला लड़का गायब हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी मिली है कि वह इससे पहले भी एक - दो बार गायब हो चुका है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed