{"_id":"eae7ff8a625797be6f141fc8a54fb512","slug":"deer-hunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरण का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरण का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिकौली के जंगल में शिकारियों ने हिरण का शिकार कर सनसनी फैला दी। हिरण के शिकार से खफा लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने हिरण का पंचानामा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में जिला वन अधिकारी मनीष मित्तल का कहना है कि हिरण की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन से टकराने के कारण हुई है।
ढिकौली के सुखपाल, कृष्णपाल सिंह, महिपाल सिंह, सुखबीर सिंह, रामेहर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ढिकौली के जंगल में शिकारी शिकार के लिए भाले, लाठी, डंडे तथा जाल लेकर घूम रहे थे। इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
सोमवार को शिकारियों ने ढिकौली-सिखेड़ा मार्ग पर एक हिरण का पीछा कर उसे भाले और लाठियों से मारने का प्रयास किया। काफी देर तक हिरण उनसे बचकर इधर-उधर भागता रहा। अंतत: शिकारियों ने हिरण का शिकार कर डाला। लोगों के मौके पर एकत्र होते ही शिकारी भागने में कामयाब हो गए।
लोगों ने फोन पर घटना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही हिरण के साथ-साथ अन्य जीव जन्तु भी शिकारियों का शिकार हो रहे हैं।
हिरण के शिकार से खफा लोगों ने ढिकौली-सिखेड़ा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। इस मौके पर महिपाल सिंह, राजेश कुमार, पवन, किरणपाल, दीपक कुमार, संजय धामा, ब्रजपाल सिंह, आदि मौजूद रहे। इसके बाद में पुलिस ने हिरण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस संबंध में जिला वन अधिकारी मनीष मित्तल का कहना है कि हिरण की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन से टकराने के कारण हुई है। विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पंचनामा कर हिरण का अंतिम संस्कार कर दिया था।