{"_id":"57ead0c14f1c1b906c57658b","slug":"crushers-operating-ikram-murder-case-is-not-disclosed-those-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेशर संचालक इकराम की हत्या के केस का खुलासा न होने पर लोग भड़के ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेशर संचालक इकराम की हत्या के केस का खुलासा न होने पर लोग भड़के
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे पुराना कस्बे के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गन्ना क्रेशर संचालक इकराम उर्फ मोटा की हत्या के केस का चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर लोग भड़क गए। एसपी दफ्तर पहुंचे लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी इकराम उर्फ मोटा (40) 23 सितंबर की रात में अपने मकान के चौक में चारपाई पर सो रहा था। रात्रि में सुबह करीब तीन बजे इकराम अपने बिस्तर पर नहीं मिला। तलाश करने पर उनके दो बेटों को उनका शव यमुना खादर के रास्ते में पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस केस का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया। इस पर मंगलवार को लोग भड़क गए।
मृतक के परिजन एसपी दफ्तर में पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से महिला-पुरूषों की काफी नोकझोंक हुई। मृतक के भाई मोहम्मद महताब ने कहा केस के खुलासे के लिए पुलिस को पूरा समय दिया , लेकिन पुलिस ने एक युवक से भी केस के संबंध में पूछताछ नहीं की। जबकि छोटे-छोटे केसों में पुलिस बड़ी दिलचस्पी लेती है।
विज्ञापन
पुलिस चाहती तो अब तक कातिल पकड़े जाते। उन्होंने कहा पुलिस ने 24 घंटे में केस का खुलासा नहीं किया तो हाईवे जाम होगा। इसमें हाजी इरफान, डाक्टर रियासत, मोहम्मद महताब, नईम, हारूण, अजीज, इरशाद, मौसम, जाहिद, रिहाना, नसीमा, जाहिदा, जुबैदा, मोमीना मौजूद रही। सीओ श्वेतांभ पांडेय ने कहा केस के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।