फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crimnal's murdered in baghpat

दोस्त की जान बचाने के लिए मुसाहिद को मारा

Sat, 19 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
crimnal's murdered in baghpat
बागपत में मुजफ्फरनगर के नंगला रियावली गांव के मुसाहिद की हत्या के मामले में पकड़े गए तौहीद ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तौहीद ने कहा कि यदि वह हत्यारोपी मुसाहिद को न मारता, तो वह उसके दोस्त कासिम की हत्या कर देता। इसलिए मुसाहिद को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी तौहीद ने बताया कि मेरठ के पिटलोखर निवासी कासिम से उसकी बचपन की दोस्ती है। कासिम की नंगला रियावली के अली मोहम्मद के परिवार से रंजिश चली आ रही है। अली मोहम्मद के परिवार के कई लोग मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।
विज्ञापन


उनके इशारों पर मुसाहिद घटना को अंजाम देता था। मुसाहिद उनके कहने पर ही कासिम की हत्या करने के फिराक में था। तौहीद का कहना है कि मुसाहिद ने चार दिन पूर्व उसे लालच दिया था कि एक लाख रुपये लेकर कासिम को उसे दे दे। यह बात उसने अपने दोस्त कासिम को बता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे डर था कि मुसाहिद किसी अन्य लोगों के साथ कासिम का सौदा कर सकता है, तभी से उसने मुसाहिद को ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली थी। 15 सितंबर को कासिम को देने के बहाने से मुसाहिद को निवाड़ा गांव में बुलवा लिया था। बुधवार शाम मुसाहिद को पहले खाने में नींद की गोली दी।

देर रात उसके कहने पर उसका साला मनव्वर, अपने साथी नासिर, खालिद उर्फ सोनू और एक अन्य के साथ मिलकर मुसाहिद को सिसाना गांव के यमुना खादर में ले गया। वहां पर उन्होंने मुसाहिद के एक-एक टुकड़े करके यमुना में बहा दिए। तौहीद का कहना है कि उसने मुसाहिद की हत्या नहीं की, लेकिन उसे मारते हुए जरूर देखा है।

पहले गला दबाकर की थी हत्या
बागपत। तौहीद का कहना है कि जिस समय नौशाद के घर से मुसाहिद को उसके साथी ले गए, उस समय वह होश में आ गया था। उसने विरोध भी किया था। शोरशराबा होने पर पड़ोस के लोग जाग गए थे। इस पर उसके साथी मुसाहिद को कंधे पर डालकर ले गए थे।


इस दौरान मुसाहिद ने उनके साथ हाथापाई भी की थी। उसी समय कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में यमुना पर ले जाकर उसके टुकड़े किए गए, जबकि पुलिस का कहना है कि यमुना पर ही मुसाहिद को मारा गया है।

पहचान छुपाने को मुसाहिद के किए थे टुकड़े

बागपत। तौहीद का कहना है कि पहचान छुपाने के लिए मुसाहिद के टुकड़े कर यमुना में बहाए। उसने पहले ही वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed