{"_id":"57fe9de84f1c1b675229080e","slug":"cpruli-accused-of-molestation-in-a-village-in-the-dead-shoes-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने मारे जूते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपरौली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने मारे जूते
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 13 Oct 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली । थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाने वाली छात्रा से छेड़छाड़ करना मनचले को महंगा पड़ गया। बिटिया ने घर शिकायत की। पहले मनचले को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार पंचायत बैठी। परिजनों को उसे समझाने के लिए कहा, साथ ही पांच जूते भी मारे गए।
निकट के ही एक गांव की छात्रा छपरौली के एक स्कूल में पढ़ने आती है। एक मनचला रोजाना उसका पीछा करता था। कई बार छेड़छाड़ की। छात्रा ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। छात्रा ने अपने परिजनों को इस बाबत शिकायत की। इस पर युवक के परिजनों को शिकायत करते हुए उसे समझाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना।
आखिरकार बुधवार को गांव में पंचायत बैठी। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हुए। आरोपी युवक को भी बुलाया गया। उसने छेड़छाड़ करने जैसी किसी भी बात से मना किया। पंचों ने आरोपी के परिजनों को भविष्य में उसे समझाकर रखने की बात कही। साथ ही पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। पंचायत के फरमान पर एक व्यक्ति ने तुरंत उठकर आरोपी के सिर पर जूते मारे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ एसपी पूनम ने कहा पंचायत और सजा के विषय में उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्मान से समझौता नहीं
छपरौली। पंचायत ने एलान किया बहू और बेटी के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी को भी बेटी का अपमान करने का हक नहीं है। अगर भविष्य में इस तरह का कोई दूसरा मामला सामने आया तो फिर से पंचायत बुलाई जाएगी और सजा देंगे।